फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Attempted to die by drinking phenyl in police custody

पुलिस हिरासत में फिनाइल पीकर जान देने का किया प्रयास

Fri, 05 Mar 2021 10:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Attempted to die by drinking phenyl in police custody
पुलिस हिरासत में एक आरोपी ने फिनाइल पीकर जान देने का प्रयास किया। आरोपी का उपचार पीजीआई रोहतक में चल रहा है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी पर एक और केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस ने बहला कला गांव निवासी आरोपी पुष्कर को मारपीट, स्नेचिंग और आर्म्स एक्ट के मामले में वीरवार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के लिए गहली पुलिस चौकी रात को साथ ले गई थी। रात करीब 10 बजे में आरोपी टॉयलेट करने के लिए गया था। इस दौरान आरोपी में टॉयलेट रूम में रखी फिनाइल पी ली। कुछ देर बाद पुलिसकर्मी ने देखा तो आरोपी अंदर पड़ा हुआ था। इसकी सूचना मिलते ही चौकी के अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी की धारा 309 के तहत केस दर्ज कर लिया है। गहली चौकी प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि आरोपी का उपचार पीजीआई में चल रहा है। आरोपी की तबीयत ठीक है।
विज्ञापन

छेड़छाड़, मारपीट और स्नेचिंग का आरोपी था
गांव बहला कला निवासी राजेंद्र ने सदर थाना पुलिस में एक दिसंबर 2020 को शिकायत दी थी। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि एक दिसंबर को लगन लेकर निजामपुर जा रहा था। इसी दौरान चालक पुष्कर व मंजू कार से उसका पीछा करने लगे। पीड़ित ने निजामपुर पुलिस चौकी में जाकर जान बचाई थी। इसके बाद भी आरोपी मंजू व चालक पुष्कर कैंपर से गांव पहुंचे। पिस्तौल दिखाकर आरोपियों ने मारपीट कर गहने छीन लिए थे। आरोपी पर छेड़छाड़, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, आर्म्स एक्ट समेत नौ धाराओं में केस दर्ज हुआ था। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट का भी केस दर्ज है आरोपी पर
सदर थाना पुलिस की टीम ने वीरवार की देर शाम मारपीट करके लूटपाट करने के मामले में पुष्कर को गिरफ्तार किया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी ने आत्महत्या करने की कोशिश करते हुए जानबूझकर टॉयलेट में रखी हुई फिनाइल पी ली थी। इससे आरोपी की तबीयत खराब हो गई। जांच से पाया गया कि पुष्कर एक आपराधिक प्रवृति का युवक है। आरोपी के खिलाफ साल 2019 में भी लूट का मुकदमा दर्ज है। साल 2020 में भी मारपीट, लूटपाट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed