फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Attempt to attack forest department team with tractor-trolley, case registered

Mahendragarh-Narnaul News: वन विभाग की टीम पर ट्रैक्टर-ट्राॅली चढ़ाने का प्रयास, केस

Thu, 09 May 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 09 May 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Attempt to attack forest department team with tractor-trolley, case registered
निजामपुर। निजामपुर क्षेत्र में बायल अरावली क्षेत्र की अवैध माइनिंग रोकने के लिए गई टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत वन राजिक अधिकारी की ओर से पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में वन राजिक अधिकारी जय भगवान ने बताया कि उप वन संरक्षक महेंद्रगढ़ के दिशा निर्देशानुसार बायल अरावली क्षेत्र की अवैध माइनिंग रोकने के लिए नांगल चौधरी वन विभाग की टीम गश्त पर थी। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्र में पहले से बने एक रास्ते पर पैदल ऊपर की तरफ चढ़ते समय एक व्यक्ति पत्थरों से भरा ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर आता दिखाई दिया। टीम ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ने के लिए नजदीक गई तो चालक तुरंत ट्रैक्टर-ट्राॅली खाली कर तेज गति से विभागीय टीम की तरफ दौड़ाने लगा।
विज्ञापन

विभागीय टीम ने आगे बढ़कर ट्रैक्टर को रुकवाने की कोशिश की तो व्यक्ति ने ट्रैक्टर नहीं रोका और टीम पर चढ़ाने का प्रयास करते हुए फरार हो गया। विभागीय टीम ने इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद संबंधित वन दरोगा और वन रक्षक ने आसपास के पर्यावरण प्रमियों से आरोपी का नाम व पता मालूम किया। वन विभाग की तरफ से पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed