फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Attacking a youth with sticks and sticks near Modashram

मोदाश्रम के पास लाठी-डंडों से हमला कर युवक की हत्या

Mon, 31 Aug 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Attacking a youth with sticks and sticks near Modashram
मोदाश्रम मंदिर के पास 5-6 हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। शव का पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक में होगा। परिजनों ने पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के अनुसार केस दर्ज कर जांच होगी।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मोहल्ला महायचान निवासी हेमराज ने बताया कि रविवार 30 अगस्त को सुबह दस बजे मोहल्ला महायचान निवासी प्रवीण उसके भाई सरजीत उर्फ मोनू (22) को घर से बुलाकर ले गया था। शाम करीब तीन बजे सूचना मिली कि सरजीत को कुछ लोगों ने चोटें मारी हैं। सरजीत मोदाश्रम मंदिर के सामने बेहोशी की अवस्था में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

हेमराज ने बताया कि वह मोदाश्रम मंदिर के पास पहुंचा। जहां पर दीपू ने बताया कि सरजीत, प्रवीण मेरे घर के आगे शराब पी रहे थे। इसी बीच उसके पास गांव डुलाना निवासी युद्धवीर का फोन आया। युद्धवीर ने मुझे मजदूरी के लिए ले जाने आया था। इसी बीच सरजीत, अमरजीत, प्रवीन का किसी बात को लेकर युद्धवीर से विवाद हो गया। जिसके बाद युद्धवीर बाइक से वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद युद्धवीर अपने साथ 5-6 लड़के लेकर आया। उन्होंने लाठी-डंडों से सरजीत के सिर पर वार किया। अमरजीत, प्रवीण को भी चोटें मारी। अमरजीत, प्रवीण, सरजीत को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सरजीत की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया। सरजीत ने पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में होगा। एसएचओ अजयवीर ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट व परिवार के लोगों के बयान के अनुसार केस दर्ज कर जांच की जाएगी। अभी केवल शिकायत मिली है। मृतक सरजीत मजदूरी करता था। वह अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed