फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Attacked with a screwdriver when asked to reduce the sound of the song

गाने की आवाज कम करने के लिए कहा तो किया पेचकस से हमला

Tue, 18 Oct 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Attacked with a screwdriver when asked to reduce the sound of the song
नारनौल। जान से मारने की नीयत से पेचकस से गंभीर चोट मारने के मामले में शहर थाना नारनौल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जितेंद्र उर्फ पुरुषोत्तम निवासी मोहल्ला राव का नारनौल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ में वारदात में प्रयोग किया गया हथियार बरामद कर लिया है। गाने की आवाज को कम करने की लेकर हुई कहासुनी को लेकर आरोपी ने शिकायतकर्ता पर पेचकस से हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजेंद्र निवासी नारनौल ने थाना शहर नारनौल में शिकायत देते हुए बताया कि उसने अपने घर के साथ ही टेंट हाउस की दुकान की हुई है और मकान के साथ ही पुरुषोत्तम ने जूस की दुकान की हुई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पुरुषोत्तम तेज आवाज में गाने बजाता है। 25 सितंबर को जब उसे पुरुषोत्तम को मना किया तो वह गाली गलौच करने लगा। इसके बाद 26 सितंबर को शिकायतकर्ता ने आवाज कम करने को कहा तो आरोपी ने शिकायतकर्ता पर पेचकस से वार किए और गंभीर चोटें मारी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी जितेंद्र उर्फ पुरुषोत्तम को गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ में पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया हथियार बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed