फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ateli Nagar Palika chairman took charge, will make proper arrangements for the playground

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली नपा चेयरमैन ने संभाला कार्यभार, खेल मैदान की समुचित व्यवस्था कराएंगे

Thu, 27 Mar 2025 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Ateli Nagar Palika chairman took charge, will make proper arrangements for the playground
फोटो नंबर-06कार्यभार संभालने पर नवनिर्वाचित चेयरमैन संजय गोयल का स्वागत करते लोग। संवाद
मंडी अटेली। नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन संजय गोयल ने वीरवार को कस्बे के पार्षदों सहित कार्यभार संभाल लिया। पार्षदों व कस्बे के गणमान्य लोगों ने उनको गुलदस्ते भेंटकर बधाई दी। चेयरमैन संजय गोयल ने अपनी कुर्सी पर बैठने से पहले सभी उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया। आश्वासन दिया कि जो जिम्मेवारी कस्बे की जनता ने विश्वास के साथ सौंपी है, उसे पार्षदों के सहयोग से निभाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री आरती सिंह राव, सांसद चौधरी धर्मवीर व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत व प्रशासन के सहयोग से नगर पालिका क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे ताकि आमजन को लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं के खेल मैदान की समुचित व्यवस्था, बिजली, पानी की समस्या को दूर करने के साथ साथ सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। गोयल ने कहा कि नपा कार्यालय का भवन सौंदर्यीकरण की दृष्टि से बनाया गया है, लेकिन मुख्य रास्ते का निर्माण अभी तक नहीं हो सका था। सबसे पहले इस कार्य को पूरा किया जाएगा, ताकि नपा कार्यालय में आने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर पार्षद आनंद शर्मा, पार्षद जितेंद्र सिंगल, पार्षद अनिल गुप्ता, पार्षद मुकेश जांगिड़, पार्षद रामकिशन, पार्षद मनफूल, पार्षद अंशुल, सुगनचंद सैनी, ब्लॉक समिति चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद, जगदीश शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, मदनमोहन मुदगिल, राजेंद्र सोनी, सत्यवीर सरपंच, शिवहरि भारद्वाज, सतीश जांगिड़, मोहित जांगिड़, जसवंत, वेदप्रकाश, मास्टर सहजीत, महावीर सिंह आदि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed