{"_id":"69e902190f046c27e4032f0b","slug":"ateli-bus-stand-in-bad-shape-no-fans-no-clean-toilets-passengers-upset-narnol-news-c-196-1-nnl1004-138961-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटेली बस स्टैंड बदहाल : पंखे न साफ शौचालय, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटेली बस स्टैंड बदहाल : पंखे न साफ शौचालय, यात्री परेशान
विज्ञापन
फोटो 23अटेली बस स्टैंड पर खराब पड़ा पंखा। संवाद
मंडी अटेली। एक दशक पहले तहसील का दर्जा मिलने के बावजूद अटेली आज भी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा है। इसका ताजा उदाहरण स्थानीय बस स्टैंड है जहां न पंखे हैं और न साफ शौचालय की व्यवस्था है। इसके चलते यात्री परेशान हैं।
जानकारी के अनुसार बस स्टैंड का उद्घाटन 17 दिसंबर 1997 को तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री चौधरी धर्मवीर की अध्यक्षता में परिवहन मंत्री राजकुमार सैनी द्वारा किया गया था। तीन दशक बीतने के बाद भी यहां सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। वर्तमान में केवल दो पंखे दानदाताओं द्वारा लगाए गए हैं जो अब ठीक से काम भी नहीं कर रहे।
अटेली बस स्टैंड करीब 70 गांवों का प्रमुख केंद्र है जहां से बड़ी संख्या में सैनिक व आम नागरिक रोजाना सफर करते हैं। दिल्ली, जयपुर, झुंझुनूं, कनीना, महेंद्रगढ़ व दादरी के लिए बस सेवाएं उपलब्ध हैं लेकिन सुविधाओं की कमी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।
विज्ञापन
बस स्टैंड के शौचालयों की स्थिति भी बेहद खराब है। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग व साफ-सुथरी व्यवस्था का अभाव है। क्षेत्र के नागरिक विकास यादव, भीम सिंह, सतीश कुमार, राकेश कुमार और पवन कुमार ने बताया कि कई बार प्रशासन से मांग करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
वहीं बस स्टैंड इंचार्ज दलजीत सिंह ने बताया कि गर्मी के चलते पंखों की समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है और जल्द समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं।