फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Atal Canteen Closed Due to Shortage of Commercial Cylinders

Mahendragarh-Narnaul News: कॉमर्शियल सिलिंडर के अभाव में अटल कैंटीन बंद

Mon, 16 Mar 2026 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Atal Canteen Closed Due to Shortage of Commercial Cylinders
फोटो 02 बंद होने के बाद अटल कैंटीन पर लगा ताला। संवाद
नारनौल। कॉमर्शियल सिलिंडर के अभाव में पुरानी अनाज मंडी स्थित अटल कैंटीन सोमवार से बंद हो गई है। इससे स्वयं सहायता समूह की छह महिलाएं चला रही थीं। यहां गरीब व मजदूर तबके के लोगों को महज 10 रुपये में घर जैसा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा था। इस कैंटीन में प्रतिदिन करीब 250 से 300 लोग भोजन करने के लिए आते थे।
विज्ञापन

खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध की वजह से कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई में आ रही परेशानी के चलते इसका असर कैंटीन पर भी दिखने दिया। करीब 10 दिनों से कैंटीन के तीन सिलिंडर खाली पड़े थे और सिर्फ एक के भरोसे कैंटीन चल रही थी। अब वह खत्म हो जाने से मजबूरन कैंटीन पर ताला लगाना पड़ा।
विज्ञापन

कैंटीन की प्रबंधक प्रियंका ने बताया कि कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति न होने के कारण कैंटीन को बंद करना पड़ा। सबसे ज्यादा बुरा तो मजदूरों के लिए लग रहा है जो यहां खाना खाने आते थे। व्यवस्था के सुधरते ही कैंटीन फिर से चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed