{"_id":"66ef5acebc090727d7057b84","slug":"at-some-places-the-drain-mesh-is-missing-and-at-other-places-it-is-covered-with-garbage-narnol-news-c-196-1-nnl1003-116352-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कहीं नाली से जाली गायब तो कहीं कूड़े से अटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कहीं नाली से जाली गायब तो कहीं कूड़े से अटी
Sun, 22 Sep 2024 05:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर के कई मोहल्लों में नालियों पर लगी लोहे की जाली टूटी है। इससे हादसों का भय बना हुआ है। वहीं दुपहिया व चारपहिया वाहनों को निकलने में भारी परेशानी हो रही है। कई मोहल्लों में तो नाली पर लगी जालियां गायब भी हो गई हैं।
लोगों ने बताया कि ऐसे में यदि कोई वाहन चालक तेज गति से आए और टूटी जाली नहीं दिखे तो वाहन गिर भी सकता है। लोगों ने बताया कि रात में टूटी जाली नजदीक आने के बाद ही दिखाई पड़ती है, जिसके कारण अचानक वाहनों के ब्रेक लगाने पड़ते हैं। बच्चों और बुजुर्गों के भी गिरने का खतरा बना रहता है। वहीं नालियों की सफाई नहीं होने से कूड़ा जमा रहता है। जलनिकासी नहीं होने के कारण पानी सड़क पर फैल जाता है।
वर्जन :
मोहल्लों में जिन टूटी जालियों पर थोड़ा बहुत काम है वह तो जल्द करवा दिया जाएगा, लेकिन जहां नई जाली लगनी है वहां आचार संहिता के बाद ही काम होगा। नालियों की सफाई के कर्मचारियों को बोल दिया जाएगा।-सुंदरसिंह श्योराण, एक्सईन नगर परिषद, नारनौल