फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Assistance received at the Antyodaya Mela a loan of lakh was approved within an hour

Mahendragarh-Narnaul News: अंत्योदय मेले में मिली मदद, एक घंटे में मंजूर हुआ 1.50 लाख का लोन

Sun, 26 Jul 2026 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Assistance received at the Antyodaya Mela a loan of lakh was approved within an hour
फोटो 13: अंत्योदय मेले अपना पंजीकरण करवाते आमजन। संवाद
नारनौल। गांव धरसू निवासी रविंद्र सिंह के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला नई उम्मीद लेकर आया। मेले में आवेदन करने के करीब एक घंटे के अंदर ही उनकी आजीविका के लिए 1.50 लाख रुपये का लोन मंजूर हो गया। वहीं, जिले के सैकड़ों लोगों ने रविवार को आयोजित अंत्योदय परिवार उत्थान मेले में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

सभागार में आयोजित इस मेले में करीब 400 नागरिकों ने सरकारी योजनाओं के लिए पंजीकरण करवाया। मेले में पहुंचे लोगों की सुविधा के लिए अलग-अलग विभागों के काउंटर लगाए गए थे।
विज्ञापन

पहले नागरिकों का पंजीकरण किया गया, इसके बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों ने उन्हें योजनाओं की जानकारी दी और आवेदन प्रक्रिया पूरी करवाई। इससे लोगों को एक ही स्थान पर कई योजनाओं का लाभ लेने और जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक ओम प्रकाश यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
इस मेले के लिए पहले ही 3 हजार से अधिक लाभार्थियों की प्री-काउंसलिंग की गई थी। सेवा विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को स्वरोजगार, ऋण और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।

बॉक्स:
योजना के लाभ के लिए मैंने पंजीकरण करवा लिया है। उम्मीद है लोन मिलने के बाद जो कार्य करुंगा, उससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।-राकेश, निवासी गांव आजमनगर
बॉक्स:
योजना का लाभ लेने के लिए अनेक लोग आए हुए थे और मुझे पंजीकरण करवाने के लिए करीब 3 घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। पात्र पाए जाने पर मुझे लोन दिया जाएगा।-संजय, निवासी गांव आजमनगर

फोटो 13: अंत्योदय मेले अपना पंजीकरण करवाते आमजन। संवाद

फोटो 13: अंत्योदय मेले अपना पंजीकरण करवाते आमजन। संवाद

फोटो 13: अंत्योदय मेले अपना पंजीकरण करवाते आमजन। संवाद

फोटो 13: अंत्योदय मेले अपना पंजीकरण करवाते आमजन। संवाद

फोटो 13: अंत्योदय मेले अपना पंजीकरण करवाते आमजन। संवाद

फोटो 13: अंत्योदय मेले अपना पंजीकरण करवाते आमजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed