फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   AspirAspiring doctors, carrying the weight of their dreams, appear for NEET again.ing doctors, carrying the weight of their dreams, appear for NEET again.

Mahendragarh-Narnaul News: सपनों का बोझ लिए फिर नीट में बैठे भावी डॉक्टर

Sun, 21 Jun 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
AspirAspiring doctors, carrying the weight of their dreams, appear for NEET again.ing doctors, carrying the weight of their dreams, appear for NEET again.
फोटो संख्या:78-छात्र  बबलू - फोटो : टूटा पडा लिंटर। संवाद
नारनौल/महेंद्रगढ़। डॉक्टर बनने का सपना लिए मेहनत कर रहे नीट अभ्यर्थियों की कहानी इस बार उम्मीद और संघर्ष दोनों से भरी रही। जो छात्र सालों से लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे उनके लिए 3 मई को हुई परीक्षा का रद्द होना बड़ा झटका था। कई छात्रों को लगा कि उनकी मेहनत बेकार चली गई।
विज्ञापन

रद्द परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को करीब 40 दिनों का समय दोबारा तैयारी के लिए मिला। इस दौरान कुछ छात्र निराश हो गए, खासकर वे जिन्होंने पहली परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया था और अच्छे अंकों की उम्मीद कर रहे थे। वहीं कुछ छात्रों ने इस मौके को दूसरा अवसर मानकर और ज्यादा मेहनत की और अपनी तैयारी को मजबूत किया।
विज्ञापन

दूसरी परीक्षा के दिन छात्रों में घबराहट के साथ-साथ आत्मविश्वास भी नजर आया। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि फिजिक्स के सवाल इस बार काफी कठिन थे लेकिन उन्होंने पूरे मन से पेपर हल करने की कोशिश की। मानसिक दबाव के बावजूद छात्रों ने हिम्मत नहीं हारी और दोबारा अपनी क्षमता साबित करने के लिए परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी और एसपी ने लिया जायजा : उपायुक्त अनुपमा अंजली, पुलिस अधीक्षक दीपक व एसडीएम अनिरूद्ध ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। लघु सचिवालय में बने कंट्रोल रूम से डीसी खुद पल-पल की रिपोर्ट लेती रहीं। विशेष आवश्यकता वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हर केंद्र पर व्हीलचेयर और सुगम रास्तों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

केंद्रों पर उमस से बुरा हाल : गर्मी को देखते हुए सभी केंद्रों पर पेयजल, छाया के प्रबंध तो किए गए, परंतु सुबह बरसात के बाद हुई भारी उमस को लेकर टेंट में पंखों व कूलर की व्यवस्था नहीं की गई। जिसके चलते विद्यार्थियों सहित उनके साथ आए अभिभावक भी परेशान रहे।

फोटो संख्या:78-छात्र  बबलू

फोटो संख्या:78-छात्र  बबलू- फोटो : टूटा पडा लिंटर। संवाद

फोटो संख्या:78-छात्र  बबलू

फोटो संख्या:78-छात्र  बबलू- फोटो : टूटा पडा लिंटर। संवाद

फोटो संख्या:78-छात्र  बबलू

फोटो संख्या:78-छात्र  बबलू- फोटो : टूटा पडा लिंटर। संवाद

फोटो संख्या:78-छात्र  बबलू

फोटो संख्या:78-छात्र  बबलू- फोटो : टूटा पडा लिंटर। संवाद

फोटो संख्या:78-छात्र  बबलू

फोटो संख्या:78-छात्र  बबलू- फोटो : टूटा पडा लिंटर। संवाद

फोटो संख्या:78-छात्र  बबलू

फोटो संख्या:78-छात्र  बबलू- फोटो : टूटा पडा लिंटर। संवाद

फोटो संख्या:78-छात्र  बबलू

फोटो संख्या:78-छात्र  बबलू- फोटो : टूटा पडा लिंटर। संवाद

फोटो संख्या:78-छात्र  बबलू

फोटो संख्या:78-छात्र  बबलू- फोटो : टूटा पडा लिंटर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed