Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ashish tops the poster making competition

Mahendragarh-Narnaul News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आशीष रहे अव्वल

Wed, 19 Nov 2025 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 19 Nov 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ashish tops the poster making competition
फोटो नंबर-05पीजी कॉलेज में प्रतियोगिता के विजेता विद्या​र्थियो को पुरस्कृत करते स्टाफ सदस्य। 
नारनौल। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन की ओर से 17 से 19 नवंबर तक राजकीय महाविद्यालय नारनौल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अभियान के तीसरे व अंतिम दिन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आशीष ने प्रथम, नितेश ने द्वितीय वलक्ष्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दिशा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. पूर्ण प्रभा ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हवा सिंह ने कहा कि नशा समाज को भीतर से खोखला करने वाली दीमक की तरह है, जिसे रोकने के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। प्रतियोगिता के लिए नोडल अधिकारी डॉ. सत्यपाल सुलोदिया तथा कोऑर्डिनेटर डॉ. धीरज कुमार रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. नरेश यादव, डॉ. महेंद्र सिंह मुदगिल, डॉ. कांता, डॉ. पारूल, डॉ. ज्योति जिंदल और डॉ. प्रियंका शर्मा शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के पोस्टरों का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed