{"_id":"655baaede2274367bf036124","slug":"asha-workers-demanded-to-issue-notification-of-agreement-narnol-news-c-196-1-sroh1013-6585-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आशा वर्कर्स ने की समझौते का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आशा वर्कर्स ने की समझौते का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग
Tue, 21 Nov 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। आशा वर्कर्स यूनियन का जिला स्तरीय सम्मेलन महर्षि वाल्मीकि आश्रम नारनौल में किया गया। इसमें पीएचसी की चुनी हुई पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजबाला ने की। वहीं संचालन जिला सचिव संतोष ने किया।
सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र सिंह बोयत, सीटू जिला प्रधान हरिराम, सीटू के जिला सचिव कामरेड रोहतास गोठवाल, आशा वर्कर्स यूनियन की राज्य अध्यक्ष सुरेखा व राज्य उपप्रधान कमलेश ने संयुक्त रूप से कहा कि आशा वर्कर्स की 73 दिनों की हड़ताल के चलते राज्य के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत हुई थी। इस बातचीत के हुए समझौते का नोटिफिकेशन अभी तक जारी नहीं किया गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से समझौते के नोटिफिकेशन को तुरंत जारी करने की मांग की। इसके अलावा बंद किए गए पोर्टल को जल्दी अपडेट करके खोले जाने की मांग की। जिला सचिव संतोष ने कहा कि केंद्र सरकार से पक्का करने, हैल्थ कर्मचारी का दर्जा देने व पेंशन ग्रेजुएटी आदि लेने की मांग को लेकर आशा वर्कर्स द्वारा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 28 नवंबर तक किसान व खेत मजदूर संगठनों द्वारा पंचकूला में महापड़ाव डाला जाएगा। इसमें जिले से सैकड़ों आशा वर्कर्स शामिल होंगी। इस मौके पर रेखा, सुनीता, अनीता, आशा, राजबाला, प्रेमलता, मुन्नी, संतोष, माया, निर्मला, शांति, नीलम व सुशीला आदि आशा वर्कर मौजूद रहीं।