{"_id":"6972694c6d7693ec21050ac6","slug":"asha-workers-boycotted-online-work-narnol-news-c-203-1-mgh1002-123469-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आशा कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन कार्य का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आशा कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन कार्य का किया बहिष्कार
विज्ञापन
फोटो संख्या:61 कनीना में पीएचसी इंचार्ज को ज्ञापन सौंपती आशा वर्कर। स्रोत: आशा वर्कर
- फोटो : 1
कनीना। गुरुवार को आशा कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजावास में मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। पीएचसी इंचार्ज डॉ. दीपांशु को सौंपे ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन कार्य का दबाव समाप्त करने की मांग की है।
आशा कार्यकर्ता सुमन देवी, सुलोचना, अमृता, उषा देवी सहित अन्य ने बताया कि उनसे एनसीडी नॉन कम्युनिकेबल डिजीज व अन्य योजनाओं के तहत जो ऑनलाइन कार्य करवाया जा रहा है, वह पूरी तरह से तकनीकी है, जिसके लिए अलग से तकनीकी स्टाफ की आवश्यकता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आशा वर्करों की सेवाओं में ऑनलाइन रिपोर्टिंग का कार्य शामिल नहीं है। उन्होंने बताया कि 2018 में दिए गए मोबाइल फोन अब पूरी तरह से खराब हो चुके हैं जिनसे किसी भी प्रकार का ऑनलाइन कार्य संभव नहीं है।
विज्ञापन
इस अवसर पर बबीता देवी, उषा देवी, सुनीता, अरुणा देवी, गीत, सुमन, सरिता, सविता, अनुराधा, रीना, पिंकी, पूनम, पूजा, अनीता सहित अनेक आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।