{"_id":"6984d48e2f64f146bd06aa0c","slug":"as-demand-increases-the-prices-of-milk-khoya-and-paneer-have-also-risen-narnol-news-c-196-1-nnl1004-135729-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मांग बढ़ते ही बढ़े दूध, खोए व पनीर के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मांग बढ़ते ही बढ़े दूध, खोए व पनीर के दाम
विज्ञापन
फोटो नंबर- 23नारनौल में खोआ पकाता दुकानदार। संवाद
नारनौल। शादी-विवाह के सीजन शुरू होते ही क्षेत्र में दूध, खोए व पनीर की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। मांग में बढ़ोतरी के चलते दाम में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।
जानकारी के अनुसार, दिसंबर व जनवरी में दूध के भाव 75, खोए के भाव 280 और पनीर के भाव 340 रुपये प्रति किग्रा के आस-पास बने हुए थे लेकिन फरवरी में मांग बढ़ने के कारण दूध के दाम में 5 और खोआ व पनीर के दाम में 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
दूध का कार्य करने वाले जयसिंह सैनी, मुकेश कुमार व राकेश ने बताया कि इस वर्ष फरवरी में गत वर्षों की तुलना में दूध, खोए व पनीर की मांग अधिक है। वहीं खपत की तुलना में उत्पादन कम है, जिसके चलते दाम में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में दूध के भाव 80 रुपये
ग्रामीण क्षेत्र की तुलना में शहरी क्षेत्र में दूध के भाव अधिक बने हुए है। इसका असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में दूध के भाव जहां 70 से 75 रुपये प्रति किग्रा बने हुए है। वहीं शहरी क्षेत्र में दूध के भाव 80 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गए है। आगामी गर्मियों के दिनों में दूध के दाम में 2 से 5 रुपये प्रति किग्रा की बढ़ोतरी की भी संभावना बनी हुई है। क्योंकि गर्मियों में पशुओं में दूध उत्पदान क्षमता कम रहती है।