फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Arzoo emerged as the university topper in the first year of her BA, while Sonia secured the second position.

Mahendragarh-Narnaul News: बीए प्रथम वर्ष में आरजू बनीं विवि टॉपर तो सोनिया ने पाया दूसरा स्थान

Sat, 25 Apr 2026 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Arzoo emerged as the university topper in the first year of her BA, while Sonia secured the second position.
कनीना। उन्हाणी स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने मेहनत से शैक्षणिक क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान की छात्रा आरजू विवि टॉपर जबकि सोनिया ने दूसरा स्थान हासिल किया है। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर से रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले के महाविद्यालय अनुबंधित हैं। दोनों जिलों के विद्यार्थी ही विश्वविद्यालय टॉप करने की होड़ में रहते हैं। इस बार उन्हाणी महाविद्यालय में कला स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा आरजू व सोनिया ने विश्वविद्यालय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. विक्रम ने बताया कि गांव पोता निवासी बिजेंद्र सिंह की पुत्री आरजू ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। वहीं गांव खेड़ी-तलवाना निवासी राजकुमार की पुत्री सोनिया ने द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं की इस सफलता पर महाविद्यालय में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। छात्राओं ने अपनी उपलब्धि का श्रेय प्राचार्य व स्टाफ को दिया है। संस्थान की ओर से भी दोनों छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने अन्य छात्राओं को भी इन छात्राओं से प्रेरणा लेकर उपलब्धियां हासिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed