{"_id":"68f91aa173e2b2c8000f3735","slug":"arya-satsang-mandal-sehlang-did-voluntary-work-in-shri-krishna-gaushala-narnol-news-c-203-1-sroh1011-121096-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: श्री कृष्ण गोशाला में आर्य सत्संग मंडल सेहलंग ने किया श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: श्री कृष्ण गोशाला में आर्य सत्संग मंडल सेहलंग ने किया श्रमदान
Wed, 22 Oct 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:56-गोवर्धन पर्व पर श्री कृष्ण गोशाला कनीना में श्रमदान करते आर्य सत्संग मंडल सेहलंग
कनीना। बुधवार को गोवर्धन पूजा पर श्री कृष्ण गोशाला कनीना में आर्य सत्संग मंडल सेहलंग के कार्यकर्ताओं ने मुरारी लाल आर्य की अगुवाई में श्रमदान किया। मंडल के सदस्यों ने गोशाला के बाड़ों की सफाई, गोबर उठाने, चारे की व्यवस्था, पानी भरने और झाड़ू लगाकर परिसर को स्वच्छ रखने का कार्य किया।
मुरारी लाल आर्य ने बताया कि गोवर्धन पूजा पर गोसेवा करना पुण्य है। उन्होंने कहा कि इस दिन व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार गोशालाओं, मंदिरों, आश्रमों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर सेवा कार्य अवश्य करना चाहिए। यह पर्व हमें न केवल स्वच्छता और सेवा का संदेश देता है, बल्कि गो माताओं की महत्ता का भी स्मरण कराता है।
श्री कृष्ण गोशाला के प्रधान भगत सिंह यादव ने कहा कि शास्त्रों में बताया गया है कि गाय में सभी देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा गाय का दूध, दही, घी, गोबर और गोमूत्र सब पवित्र और उपयोगी हैं। गोशाला के सचिव मास्टर कृष्ण सिंह यादव कनीनवाल ने श्रमदान में भाग लिया और मंडली के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस श्रमदान कार्यक्रम में आर्य सत्संग मंडल सेहलंग के मास्टर अशोक कुमार, कुलभूषण शर्मा, नरवीर यादव, डॉ. राहुल आर्य, नीरज यादव, कुलदीप यादव, रोहित कुमार, योगेश यादव, कर्मपाल, सूर्यपाल, शैलेश यादव, अंकित आदि मौजूद रहे।