फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Artisans will be uplifted through PM Vishwakarma scheme

Mahendragarh-Narnaul News: कारीगरों का पीएम विश्वकर्मा योजना से होगा उत्थान

Thu, 04 Jan 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 04 Jan 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Artisans will be uplifted through PM Vishwakarma scheme
नारनौल। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा बुधवार को महेंद्रगढ़ खंड के गांव बैरावास व खैरोली, अटेली खंड के महासर व कारिया, नांगल चौधरी खंड के गांव रायमलिकपुर व गोठड़ी तथा निजामपुर खंड के कारोली व आजमाबाद मौखूता गांव में पहुंची। इस मौके पर नागरिकों को विकसित भारत की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

गांव रायमलिकपुर, गोठड़ी, कारोली व आजमाबाद मौखूता में भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। वहीं बैरावास में भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य नवीन शर्मा व खैरोली में जिला परिषद सदस्य देवेंद्र यादव, महासर में समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य सुरेश शर्मा व कारिया में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शगुन चंद सैनी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना हस्त व औजार से पुश्तैनी तौर पर कार्य करने वाले 18 श्रेणियों के कारीगरों के उत्थान के लिए है। गांव महासर में समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य सुरेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार यात्रा के माध्यम से अंतिम व्यक्ति को लाभ दे रही है। इस अवसर पर अटेली विधायक सीताराम के पुत्र प्रमोद कुमार, एससी मोर्चा के सदस्य बाबूलाल मुड़िया खेड़ा, ब्लॉक समिति अध्यक्ष राजेंद्र,अशोक लांबा, कारिया गांव के सरपंच राजपाल, महासर गांव की सरपंच मंजुदेवी, प्रतिनिधि नरेश कुमार के अलावा गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed