फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Artisans busy making diyas

Mahendragarh-Narnaul News: कारीगर दीये बनाने में जुटे

Tue, 07 Oct 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 07 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Artisans busy making diyas
फोटो नंबर- 04नारनौल में चाक पर मिट्टी के दीए बनाते बुजुर्ग कारीगर। संवाद
नारनौल। दिवाली पास आते ही कारीगर दीये बनाने में जुट गए हैं। अभी से शहर के मुख्य बाजारों में दीये बेचे जा रहे हैं। दूसरों का घर उजियारा करने के लिए बुजर्ग भी दीये बना रहे हैं।
विज्ञापन

नारनौल में थोक में 70 रुपये में 100 दीये और खुदरा में 100 रुपये में 100 बेचे जा रहे हैं। कारीगरों के अनुसार 100 दीयों को बनाने में करीब 50 रुपये का खर्च आता है। इस वर्ष जिले में दीयों का कारोबार करीब 70 लाख रुपये रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस बार मोमबत्ती व कई अन्य प्रकार के लाइट वाले दीये आकर्षण का केंद्र बने हैं।कारिगरों ने बताया कि पहले की तुलना में दीये की मांग में करीब 30% की गिरावट बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कई कारीगर कम बचत के कारण पारंपरिक कार्य छोड़कर अन्य व्यवसाय को अपना रहे हैं। कारीगरों ने बताया कि अब मिट्टी के बर्तन व दीये की मांग अब केवल त्योहार व शादी-समारोह में रह गई है और लोग केवल शगुन के लिए मिट्टी के बर्तन खरीद रहे हैं। जिस कारण बचत नहीं निकल पाती, इसलिए लोग पारंपरिक कार्य को छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed