फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Art is the best means of stress management: Dr. Pankaj

कला, स्ट्रेस मैनेजमेंट का श्रेष्ठ साधन : डॉ. पंकज

Wed, 20 Nov 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 20 Nov 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Art is the best means of stress management: Dr. Pankaj
फोटो 2राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल धौलेड़ा में पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर
नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल धौलेड़ा में मंगलवार को जिलास्तरीय युवा महोत्सव में पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर खुशी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यकारी प्राचार्य डॉ. पंकज गौड़ ने कहा कि यह विद्यालय के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण उपलब्धि है। खुशी के पिता सरकारी शिक्षक हैं। शैक्षणिक क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ खुशी ने कला के क्षेत्र में भी ऊंचे मुकाम को हासिल किया है। वह केवल पेंसिल के माध्यम से कागज पर शिवाजी, मदर टेरेसा रवींद्रनाथ टैगोर जैसे राष्ट्रीय चरित्रों के बहुत जीवंत चित्र बनाती है।
विज्ञापन

खुशी शैक्षणिक प्रदर्शन में भी अव्वल है। अभिभावक इससे प्रेरणा लें। वह बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ कला के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित करें। कला, स्ट्रेस मैनेजमेंट का श्रेष्ठ साधन है। ऐसे समय में जब बच्चे शैक्षणिक कार्य से मानसिक तनाव महसूस करते हैं। उन्हें कला की शरण में जाना चाहिए। आज विद्यालय में खुशी द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई।कार्यक्रम का संचालन रवि शर्मा प्रवक्ता संस्कृत ने किया। इस अवसर पर राजपाल सिंह यादव, उमेद सिंह, समय सिंह, दीपक कुमार, विक्रम सिंह, पवन कुमार, मनोज कुमार, संदीप बंसल,भूप सिंह, महेश शर्मा, मनोज कुमार, विक्रम यादव, मुनेशा, नरेन्द्र शर्मा, सन्नी पाल, सुमित शर्मा, मुकेश कुमारी सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed