फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Arrival of Jamun begins, but rising prices impact trade.Arrival of Jamun begins, but rising prices impact trade.

Mahendragarh-Narnaul News: जामुन की आवक शुरू लेकिन भाव बढ़ने से कारोबार पर असर

Mon, 22 Jun 2026 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Arrival of Jamun begins, but rising prices impact trade.Arrival of Jamun begins, but rising prices impact trade.
फोटो संख्या:67 सब्जी मंडी में दुकान में रखे जामुन--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर की सब्जी मंडी में राजस्थान और पुष्कर से जामुन की आवक शुरू हो गई है। जामुन के बाजार में पहुंचने से फलों की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है लेकिन जामुन करीब 250 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। इसके कारण इसकी खपत अपेक्षाकृत कम बनी हुई है।
विज्ञापन

दुकानदार पुरुषोत्तम सैनी ने बताया कि इन दिनों प्रतिदिन लगभग छह क्विंटल जामुन मंडी में आपूर्ति हो रही है। प्रतिदिन चार क्विंटल खपत हो रही है। राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाला जामुन स्वाद और गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध है, इसलिए इसकी मांग भी बनी रहती है।
विज्ञापन

सीजन की शुरुआत होने के कारण अभी आवक कम है जिससे कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। आने वाले एक सप्ताह में जामुन की आवक दोगुनी होने की संभावना है। यदि आपूर्ति बढ़ती है तो दामों में कुछ कमी आने की उम्मीद है जिससे बिक्री में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोग इसके स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभों को देखते हुए भी इसे खरीदते हैं। मधुमेह रोगियों सहित अन्य लोगों में भी जामुन की मांग बनी रहती है। मंडी में खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक कुलदीप, अनिल, गौरव ने बताया कि जामुन का स्वाद उन्हें पसंद है लेकिन 250 रुपये प्रति किलो का भाव अधिक होने के कारण वे सीमित मात्रा में ही खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed