फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Arrival of green gram in the vegetable market has started, the rate has doubled compared to the previous season.

Mahendragarh-Narnaul News: सब्जी मंडी में हरे चने की आवक शुरू, पिछले सीजन के मुकाबले रेट दोगुना

Sat, 07 Mar 2026 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Arrival of green gram in the vegetable market has started, the rate has doubled compared to the previous season.
फोटो संख्या:67- सब्जी मंडी में रेहड़ी पर रखे हरे चने--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर स्थित सब्जी मंडी में हरे चने की आवक शुरू हो गई है। पिछले सीजन के मुकाबले इस बार चने के दामों में 20 रुपये का उछाल आया है। इससे व्यापारियों को भी 3 लाख रुपये तक का मुनाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


व्यापारी शुगन सिंह, रामनिवास, संदीप कुमार व विक्रम ने बताया कि मंडी में हरे चने की मांग पिछले साल के मुकाबले बढ़ी है। इसके चलते स्थानीय आपूर्ति भी कम हो रही है। मंडी में चने की आवक राजस्थान से की जा रही है और इसके चलते हरे चने के रेट दोगुना हो गए हैं।
विज्ञापन

पिछले सीजन में मंडी में हरा चना 20 रुपये किलो बिक रहा था जबकि इस सीजन में चने का रेट 40 रुपये किलोग्राम चल रहा है। स्थानीय चना उत्पादक किसानों को भाव बढ़ने से अच्छा फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को हरे चने पर प्रति किलो पर करीब 10 रुपये तक का मुनाफा हो रहा है। प्रतिदिन मंडी में 5 से 6 क्विंटल हरा चना बिक रहा है। स्थानीय आपूर्ति से किसानों को खेत से सीधे बिक्री होने पर परिवहन और अन्य खर्चों से भी राहत मिल रही है।

व्यापारियों का कहना है कि इस सीजन में हरे चने का कारोबार करीब तीन लाख रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। बाजार में मांग अच्छी होने और दाम बेहतर मिलने से किसानों को अच्छी आमदनी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed