{"_id":"672d19dcf946817d1e073065","slug":"arrival-decreased-even-before-purchase-was-closed-narnol-news-c-196-1-nnl1005-117912-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खरीद बंद होने से पहले ही आवक घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खरीद बंद होने से पहले ही आवक घटी
Fri, 08 Nov 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-24खाली पड़ा नई अनाज मंडी का टीनशैड़। संवाद
नारनौल।
जिले में गत एक अक्तूबर से बाजरे की खरीद जारी है। अभी तक जारी दिशा-निर्देशानुसार बाजरे की खरीद के लिए अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित है। अंतिम तिथि में अभी 9 दिन शेष है लेकिन नांगल चौधरी रोड स्थित नई अनाज मंडी में बाजरे की आवक बहुत कम है।
नई अनाज मंडी में दो टीन शेड बने हुए हैं, प्रत्येक टीन शेड में 50 हजार बैग रखने की क्षमता है, लेकिन बाजरे की कम आवक के कारण टीन शेड में एक भी बाजरे का बैग नहीं रखा हुआ। बाजरे की कम आवक के मुख्य कारण कम पैदावार और बाजार भाव व न्यूनतम समर्थन मूल्य में कम अंतर है। जिस कारण इस साल बाजरे की आवक पिछले वर्षों की तुलना में कम रही।
खरीद के दौरान पिछले एक महीने में जिले में अब तक 1126657 क्विंटल आवक, 1116897.6 क्विंटल खरीद और 1048997.9 क्विंटल बाजरे की उठान की जा चुकी है। अटेली में अब तक 312131.8क्विंटल, नारनौल में 163910.2 क्विंटल और नांगल चौधरी में 105917.7 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
जिले में फसल बेचने वाले किसानों में अधिकतर किसानों के खातों में रुपये डाल दिए गए हैं। जिले में अब तक किसानों को 269.87 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।