{"_id":"656396b7f9e42288c3093864","slug":"arrangements-at-mahendragarh-bus-stand-are-running-with-the-help-of-two-employees-narnol-news-c-203-1-sroh1010-5386-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दो कर्मचारियों के सहारे चल रही महेंद्रगढ़ बस अड्डे की व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दो कर्मचारियों के सहारे चल रही महेंद्रगढ़ बस अड्डे की व्यवस्थाएं
Mon, 27 Nov 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बस अड्डे पर स्टाफ की कमी होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महेंद्रगढ़ बस अड्डे पर दो कर्मचारियों के सहारे व्यवस्थाएं चल रही हैं। यहां हमेशा टिकट काउंटर खाली पड़े रहते हैं। इसके अलावा पूछताछ काउंटर पर भी कोई स्टाफ मौजूद नहीं रहता है। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से प्रतिदिन 5 हजार यात्री यात्रा करते हैं। इनमें लंबे रूट के दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, सीकर, गुरुग्राम सहित अन्य स्थानों पर बसों में यात्री यात्रा करते हैं। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर 17 स्वीकृत पद हैं, जिनमें में से 11 रिक्त पड़े हैं।
बसों की पूछताछ के लिए कर्मचारी तक नहीं मिलते। बसों के लिए लोगों की मारामारी रहती है। रात के समय महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर न तो बसों की सुविधा है और न ही यहां स्टाफ के व्यवस्था है। रात के समय अगर किसी यात्री को अपने गंतव्य के लिए जाना हो तो उसे न तो बस स्टैंड पर ठहरने के लिए कोई व्यवस्था और न स्टाफ है। रात के समय सिर्फ दो चौकीदारों की ड्यूटी रहती है। बस स्टैंड से लोकल व लंबे रूट पर करीब 17 से 20 बसें रोजाना चलती हैं। बस स्टैंड पर न तो बस पूछताछ वाले कमरे में कर्मचारी होता है और न ही टिकट काउंटर पर कोई कर्मचारी होता है। शुक्रवार सुबह एक काउंटर पर टिकट बुक रखी हुई थी, जिसे कोई भी आसानी से चोरी कर सकता था या नुकसान पहुंचा सकता था। इन पदों को भरने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कई बार मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन अभी तक बस स्टैंड पर स्टाफ के पदों को नहीं भरा गया है।
-- -- -- -- -- -- -
- ये है स्टाफ की स्थिति
पद स्वीकृत भरे खाली
एडवांसर 6 0 6
चौकीदार 2 2 0
स्वीपर 3 3 0
इंचार्ज 1 1 0
स्टैंड फीस 3 0 3
पूछताछ 2 0 2
-- -- -- -- -- -- --
- वर्जन:
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर 11 कर्मचारी हैं। 09 कर्मचारियों को डीटीएस कार्यालय में लगाया गया है, बाकी दो कर्मचारियों को स्टैंड कार्यालय में तैनाती है। यहां किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, राज्य परिवहन विभाग नारनौल