फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Around 10 tonnes of garbage has accumulated in Mahendragarh; piles of filth dot several areas, including Shankar Market.

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में करीब 10 टन कूड़ा जमा, शंकर मार्केट समेत कई इलाकों में गंदगी के ढेर

Fri, 21 Aug 2026 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Around 10 tonnes of garbage has accumulated in Mahendragarh; piles of filth dot several areas, including Shankar Market.
फोटो संख्या:80- आईटीआई रोड पर सार्वजनिक शौचालय के नजदीक लगा गंदगी का ढ़ेर--संवाद
महेंद्रगढ़। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर के सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। मुख्य प्वाइंटों से एजेंसी के कर्मचारी कूड़ा उठा रहे हैं लेकिन वार्डों और बाजारों में नियमित सफाई नहीं होने से स्थिति बिगड़ रही है। शहर के प्रमुख वार्डों और बाजारों में करीब 10 टन कूड़ा जमा होने का अनुमान है।
विज्ञापन

शंकर मार्केट, मोहल्ला महायचान, कुराहवटा रोड, डुलाना रोड, सिनेमा रोड और कॉलेज रोड समेत कई जगहों पर कचरे के ढेर लगे हैं। लोगों को गंदगी के बीच से निकलना पड़ रहा है। दुकानदारों के अनुसार कूड़ा जमा होने से दुर्गंध और मच्छरों की समस्या बढ़ रही है। नालियां भी गंदगी से अटी पड़ी हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के सफाई और दमकल कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को 16वें दिन भी हड़ताल पर रहे। राज्य कार्यकारिणी के आदेश पर हड़ताल 22 से 24 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार और दमकल कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि 13 मई के समझौते को लागू नहीं किया गया है। उन्होंने पक्की भर्ती, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन और फायर कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण देने समेत अन्य मांगें पूरी करने की मांग की।
................
कर्मचारियों और सरकार के बीच चल रही खींचतान में आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। पहले रोजाना सफाई होती थी, लेकिन करीब एक सप्ताह से सफाई नहीं होने के कारण शहर में गंदगी के ढेर लग गए हैं। -रवि कुमार, मोहल्ला काली का टिब्बा
....................
नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले कर्मचारी डंपिंग प्वाइंटों से कचरा उठा रहे हैं, लेकिन बाजार और वार्डों में सफाई नहीं हो रही। -घनश्याम दास, मोहल्ला बास

................
वर्जन:
डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली एजेंसी के कर्मचारी डंपिंग प्वाइंटों से नियमित रूप से कचरा उठा रहे हैं। बाजारों में सफाई के लिए अधिकारियों से विचार-विमर्श किया जा रहा है। जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कराई जाएगी।-रमेश सैनी, प्रधान नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:80- आईटीआई रोड पर सार्वजनिक शौचालय के नजदीक लगा गंदगी का ढ़ेर--संवाद

फोटो संख्या:80- आईटीआई रोड पर सार्वजनिक शौचालय के नजदीक लगा गंदगी का ढ़ेर--संवाद

फोटो संख्या:80- आईटीआई रोड पर सार्वजनिक शौचालय के नजदीक लगा गंदगी का ढ़ेर--संवाद

फोटो संख्या:80- आईटीआई रोड पर सार्वजनिक शौचालय के नजदीक लगा गंदगी का ढ़ेर--संवाद

फोटो संख्या:80- आईटीआई रोड पर सार्वजनिक शौचालय के नजदीक लगा गंदगी का ढ़ेर--संवाद

फोटो संख्या:80- आईटीआई रोड पर सार्वजनिक शौचालय के नजदीक लगा गंदगी का ढ़ेर--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article