फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Arbitrary parking of private vehicles at the bus stand poses an accident risk.

Mahendragarh-Narnaul News: बस स्टैंड में निजी वाहनों की मनमानी, हादसे का खतरा

Sun, 13 Sep 2026 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Arbitrary parking of private vehicles at the bus stand poses an accident risk.
नारनौल। बस स्टैंड परिसर में निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक के बावजूद लोग बेधड़क अपने वाहन अंदर ले जा रहे हैं। बसों के संचालन वाले रास्ते पर स्कूटी, बाइक और कारों की आवाजाही से व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इससे बस चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और हादसे का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

बस स्टैंड के मुख्य प्रवेश और निकास द्वार से दिनभर बसों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बावजूद यात्री अपने परिजनों को छोड़ने या लेने के लिए निजी वाहन लेकर परिसर के अंदर तक पहुंच जाते हैं। कई बार वाहन बसों के आगे या पीछे खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे बसों को निकालने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

पिछले साल किमी स्कीम की एक बस निजी वाहन से टकरा गई थी। हादसे के बाद यात्रियों ने हंगामा किया था। इसके बाद डिपो प्रशासन ने निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दोबारा जारी किए थे। अब भी स्थिति में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। कर्मचारियों को बार-बार घोषणा कर परिसर से वाहन हटवाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बार जारी हुए लिखित निर्देश
निजी वाहनों पर रोक के लिए डिपो प्रशासन की ओर से तीन बार लिखित निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं हो रहा है। इससे बस स्टैंड में अव्यवस्था बनी हुई है।

बस स्टैंड इंचार्ज प्रीतम बागड़ी ने बताया कि बीमार, बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को बस तक छोड़ने या लेने के लिए निजी वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। अन्य वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इसके लिए मुख्य गेट पर कर्मचारी तैनात किया जाएगा। परिसर में खड़े वाहनों के चालान के लिए पुलिस को भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed