{"_id":"6453f629e5f82c32060d63b9","slug":"appointment-of-administrator-by-canceling-executive-committee-of-yadav-sabha-narnol-news-c-17-1-143154-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: यादव सभा की कार्यकारिणी रद्द कर प्रशासक की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: यादव सभा की कार्यकारिणी रद्द कर प्रशासक की नियुक्ति
Thu, 04 May 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 04 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। स्टेट रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटीज के आदेश अनुसार यादव सभा महेंद्रगढ़ की कार्यकारिणी को निरस्त कर वीरवार को प्रशासक की नियुक्ति कर दी गई है। प्रशासक नियुक्ति के बाद अब तीन माह के समय में सभा के पुन: चुनाव कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। स्टेट रजिस्ट्रार सोसायटी एवं फर्म पंजीकरण के आदेशों की अनुपालना में जिला रजिस्ट्रार नारनौल द्वारा सतबीर सिंह यादव पूर्व प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी निवासी शक्तिनगर को यादव सभा का प्रशासक नियुक्त करने के बाद कार्यभार संभाल लिया है। आदेशों की अनुपालना में सतबीर सिंह यादव ने बतौर प्रशासक यादव सभा कार्यालय में अपनी उपस्थिति देकर वर्तमान प्रधान अभयराम यादव और यादव सभा की सूचना पट्ट पर अपनी उपस्थिति की प्रति भी चस्पा कर दी है। 28 अप्रैल को वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने का आदेश दे दिया था जिसका संज्ञान लेते हुए जिला रजिस्ट्रार ने 4 मई को प्रशासक नियुक्त कर 3 माह के अंदर अंदर निष्पक्ष और वैधानिक तरीके से चुनाव करने के आदेश जारी किए हैं।
यह चली थी प्रक्रिया
बता दें कि अक्टूबर 2022 में यादव सभा महेंद्रगढ़ की कार्यकारिणी के लिए प्रत्याशियों ने आवेदन किए थे। गांव माजरा खुर्द निवासी शुभराम यादव ने चुनाव प्रक्रिया में अनेक अनियमितताओ का आरोप लगाते हुए जिला रजिस्टार आफ सोसाइटीज नारनौल में याचिका दायर की थी जिस पर इस चुनाव को स्टे कर दिया गया था परंतु यादव सभा की कार्यकारिणी को 1 नवंबर को स्टे होने के बावजूद शपथ दिला दी थी। उसके बाद शुभराम व 19 अन्य ने जिला रजिस्ट्रार आप सोसाइटीज को शिकायत दी और चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी उपलब्ध कराने की मांग की। इसके बाद यह मामला स्टेट रजिस्टर ऑफ सोसाइटीज के पास चला गया और इस मामले में अनेक बार सुनवाई हुई। सुनवाई पूरी होने के बाद स्टेट रजिस्टार आफ सोसाइटीज ने यादव सभा महेंद्रगढ़ की चुनाव प्रक्रिया में खामियों को देखते हुए कार्यकारिणी को निरस्त कर दिया और प्रशासक नियुक्त कर दोबारा चुनाव कराने के आदेश दिए हैं।