फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Applications are invited for up to 5 seats for 20 seats of BSC Medical, 40 seats of BCom

बीएससी मेडिकल की 20, बीकॉम की 40 सीटों पर दाखिले के लिए 5 तक के लिए मांगे आवेदन

Thu, 03 Dec 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Applications are invited for up to 5 seats for 20 seats of BSC Medical, 40 seats of BCom
कॉलेज में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों के लिए दाखिले के लिए शनिवार तक अंतिम मौका दिया गया है। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दाखिले से वंचित विद्यार्थियों के लिए 5 दिसंबर तक पोर्टल फिर से खेला गया है। जिस पर एडमिशन के लिए फार्म अप्लाई करने के बाद विद्यार्थी एडमिशन फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय सतनाली के नोडल ऑफिसर प्रो. विरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि सतनाली कॉलेज में बीएससी मेडिकल की 20, बीकॉम की 40 सीटें रिक्त हैं। जिन पर एडमिशन के इच्छुक विद्यार्थी 5 दिसंबर तक दाखिले से वंचित विद्यार्थियों के लिए पुन: खोले गए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर फीस जमा करवा सकते हैं। राजकीय महाविद्यालय सतनाली में बीए, बीकॉम, बीएससी मेडिकल, नॉन मेडिकल की कुल 640 सीटें हैं। जिन पर अब तक 580 दाखिले हो चुके हैं। रिक्त कुल 60 सीटों के लिए दाखिले जारी हैं। प्रो. विरेंद्र शेखावत ने बताया कि कॉलेज में बीए की 380, बीएससी नॉन मेडिकल की 120 सीटों में कोई सीट रिक्त नहीं है। बीएससी मेडिकल की 60 सीटों पर 40, बीकॉम की 80 सीटों पर 40 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में कोविड को लेकर दिशानिर्देशानुसार रोस्टर के तहत दो शिफ्ट में कक्षाएं लगाई जा रही हैं। उन्होंने दाखिला फीस जमा करवा चुके विद्यार्थियों से कॉलेज में संपर्क करने को कहा। उन्होंने बताया कि सतनाली कॉलेज में बीएससी मेडिकल की 20, बीकॉम की 40 सीटें अभी रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल 5 दिसंबर तक फिर से खुला है जिस पर आवेदन कर वंचित विद्यार्थी रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed