फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Application for entrance exam in Navodaya Vidyalaya till 19

Mahendragarh-Narnaul News: नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 19 तक

Sat, 09 Nov 2024 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Application for entrance exam in Navodaya Vidyalaya till 19
कनीना। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं कक्षाओं की रिक्त सीट पर प्रवेश परीक्षा के लिए अब अंतिम तिथि नौ से बढ़ाकर 19 नवंबर कर दी है।
विज्ञापन

इच्छुक विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विद्यार्थी नवोदय विद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि आठ फरवरी-2025 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि कक्षा 9वीं के लिए अभ्यर्थी जिले का मूल निवासी हो एवं जिले के किसी भी सरकारी व सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत होना चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म एक मई 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होना चाहिए। यह एससी, एसटी, ओबीसी श्रेणियों सहित सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों पर लागू है। कक्षा 11वीं के लिए अभ्यर्थी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान जिला में जहां जवाहर नवोदय विद्यालय कार्यरत हैं वहां के सरकारी व सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में दसवीं कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म एक जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के बीच होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed