फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Appeal to Participate Enthusiastically in International Yoga Day

Mahendragarh-Narnaul News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील

Wed, 03 Jun 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Appeal to Participate Enthusiastically in International Yoga Day
नारनौल। डीएवी स्कूल में बुधवार को सात दिवसीय एनएसएस जिलास्तरीय शिविर का समापन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी अजीत जैन व विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य जयप्रकाश कौशिक ने शिरकत की। प्रात कालीन सत्र में कार्यक्रम अधिकारी धर्म सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने योगासन का अभ्यास किया और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

अजीत जैन ने कहा कि युवा अपनी सेवाओं से समाज में अलग पहचान बनाएं, अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाएं, समर्पण भाव से सेवा करें व महान पुरुषों के जीवन से प्रेरणा लें। पूर्व प्राचार्य जयप्रकाश कौशिक ने कहा कि योग शारीरिक अभ्यास का उत्सव न होकर एक ऐसी शाश्वत परंपरा है जो मानवता को प्रेरित और लाभान्वित करती है।
विज्ञापन

पीएसआई प्रतीक की साइबर क्राइम टीम ने स्वयंसेवकों को विभिन्न साइबर अपराधों, वित्तीय धोखाधड़ी, फिशिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड, साइबर बुलिंग व साइबर हैकिंग के बारे में जागरूक किया व साइबर अपराध से बचने के उपाय बताएं। प्राचार्य राजेश ने सभी कार्यक्रम अधिकारियों को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed