फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Appeal to hold a meeting with the watchmen and give information about the mischievous elements.

Mahendragarh-Narnaul News: चौकीदारों के साथ बैठक कर शरारती तत्वों की सूचना देने की अपील

Fri, 27 Sep 2024 05:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 27 Sep 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
Appeal to hold a meeting with the watchmen and give information about the mischievous elements.
फोटो 10नांगल चौधरी थाने में चौकीदारों के साथ बैठक करते प्रबंधक एसआई रविंद्र।स्त्रोत: प्रवक्ता
नांगल चौधरी। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने नांगल चौधरी क्षेत्र के गांवों के चौकीदारों के साथ बैठक कर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव निष्पक्ष रूप से शांतिपूर्ण माहौल में कराने की बात कही।
विज्ञापन

बैठक में चुनाव के मद्देनजर चौकीदारों की भूमिका, कार्य व दायित्वों को बताया गया। जिले में पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार लगातार चुनावों को लेकर बैठक की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की रोकथाम करने में चौकीदार अपनी सहभागिता निभाते हुए पुलिस का भरपूर सहयोग करें। अगर गांव में किसी प्रकार की अफवाह या घटना की सूचना मिले तो बिना देर किए इसकी सूचना तुरंत थाना को दें। जिससे समय रहते किसी भी प्रकार की अनहोनी को टाला जा सके। बैठक में चौकीदारों को मोबाइल कभी भी ऑफ नहीं रखने और हमेशा थाना के संपर्क में रहने की बात कही। उन्होंने चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में मतदान को लेकर लोगों को जागरूक करते रहने और अपने-अपने क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्रों पर नजर रखने की बात कही। क्षेत्र के ऐसे लोगों को चिन्हित करने की बात चौकीदारों से कही, जो अवैध कारोबार में संलिप्त है। विधानसभा चुनाव और चुनाव से पूर्व किसी भी तरह के वाद-विवाद, पुरानी रंजिश, लड़ाई-झगड़े की सूचना तुरंत प्रभाव से पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि चुनाव में विघ्न डालने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed