फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Appeal to farmers to make the village green

Mahendragarh-Narnaul News: किसानों से गांव को हरा भरा बनाने की अपील

Wed, 04 Mar 2026 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Appeal to farmers to make the village green
फोटो 12गुजरवास में आयोजित किसान प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते मुख्य अतिथि।संवाद - फोटो : samvad
मंडी अटेली। गांव गुजरवास में मंगलवार को प्राकृतिक खेती योजना के तहत आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 31 किसानों ने भाग लिया। इसमें मास्टर ट्रेनर तेजप्रकाश और खंड कृषि अधिकारी अटेली डॉ. रजनीश कुमार ने किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

सरपंच वर्षा रानी ने कहा कि प्राकृतिक खेती से मृदा की उर्वर शक्ति में बढ़ोतरी होती है और हमें स्वस्थ व सुरक्षित खाद्य भी मिलता है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने और अपने गांव को हरा-भरा बनाने की अपील की।
विज्ञापन

खंड कृषि अधिकारी डॉ. रजनीश ने कहा कि प्राकृतिक खेती से कम लागत में अच्छी पैदावार की जा सकती है और मृदा की उर्वरता भी बढ़ती है। उन्होंने पंजीकरण, ट्रेनिंग, ड्रम अनुदान, देसी गाय खरीदने के लिए अनुदान और प्रदर्शन प्लांट लगवाने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर तेजप्रकाश ने कहा कि प्राकृतिक खेती एक रसायन मुक्त दृष्टिकोण है जो गाय के गोबर और मूत्र सहित स्थानीय रूप से उपलब्ध संसाधनों पर निर्भर करता है और पारंपरिक एवं स्वदेशी प्रथाओं पर जोर देती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed