फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Apoorva, Aarav and Muskaan became winners in painting competition

Mahendragarh-Narnaul News: पेंटिंग प्रतियोगिता में अपूर्वा, आरव व मुस्कान बने विजेता

Fri, 12 Jul 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 12 Jul 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Apoorva, Aarav and Muskaan became winners in painting competition
फोटो संख्या:63-इक्को क्वीज प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार्थी--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में वीरवार को हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड व वन विभाग द्वारा प्रश्नोत्तरी व पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला वन अधिकारी राजकुमार उपस्थित रहे। प्रतियोगिता कक्षा 6 से 8 व 9वीं से 12वीं में कराई गई।
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में अपूर्वा आरपीएस स्कूल प्रथम, आरव द्वितीय स्थान व मुस्कान यदुवंशी तृतीय स्थान रहीं। पेंटिंग के कनिष्ठ वर्ग में राकेश कुमार आरपीएस प्रथम, माही आरपीएस द्वितीय, कानुप्रिया तृतीय स्थान रही। प्रश्नोत्तरी में हंशिका आरपीएस प्रथम, दक्ष राव आरपीएस द्वितीय व हर्षित यदुवंशी तृतीय स्थान पर रहा। विजेता प्रतिभागियों को उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक राजेश शर्मा झाड़ली ने बताया कि हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड, पंचकूला के तहत यह कार्यक्रम करवाया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों की टीमें शामिल हुई। वन विभाग से वन राजिक अधिकारी चंद्रगुप्त व वन खंड अधिकारी, नरेंद्र कुमार ने पौध रोपण के बारे में अवगत कराया। विद्यालय प्राचार्या प्रेमवती देवी ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हरि प्रकाश जोशी, अरुण कुमार, हेमंत कुमार, ज्योति, रामरती देवी, राजेश कुमार वनरक्षक, कुलदीप वनरक्षक, ममता, धर्मेंद्र, रविंद्र गोस्वामी, नीलम यादव, पारुल यादव, सुमन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed