फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Apologised to councillors in case of making councillor run in dirty water

Mahendragarh-Narnaul News: पार्षद को गंदे पानी में चलाने के मामले में पार्षदों से मांगी माफी

Thu, 05 Jun 2025 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 05 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Apologised to councillors in case of making councillor run in dirty water
फोटो नंबर-12पार्षदों की बैठक में माफी मांगने पहुंचे पार्षद को गंदे पानी में चलकार वीडियो वा
नारनौल। वार्ड नंबर 26 के पार्षद काशीराम को नई जमालपुर कॉलोनी में जमा गंदे पानी में चलाकर वीडियो वायरल करने वाले युवकों ने वीरवार को नगर परिषद में पार्षदों के सामने लिखित माफी मांगी।
विज्ञापन

पार्षद को गंदे पानी में चलाने का वीडियो वायरल होने के बाद सभी पार्षद लामबंद हुए और इसकी शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक को दी थी। पुलिस कार्रवाई के भय से युवाओं ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। इस मामले को लेकर नगर परिषद में वीरवार को फिर नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी की अध्यक्षता में सभी पार्षदों की बैठक बुलाई गई। इसमें नप के उपप्रधान संजीव यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पार्षद काशीराम को गंदे पानी में चलाने की घटना में मुख्य रूप से शामिल बलराम सबसे पहले नगर परिषद में सभी पार्षदों से गलती के लिए माफी मांगी। पार्षदों ने उसे अन्य साथियों को भी सबके सामने बुलाकर माफी मंगवाने को कहा। इसके बाद उसने उस समय मौजूद अन्य युवकों को भी बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में युवकों ने माफी मांगते हुए कहा कि हम तो केवल उस घटना के समय वहां मौजूद थे। हमने पार्षद के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया जो कि वो खुद भी जानते हैं। इसके बाद बैठक में पार्षदों ने कहा कि इसमें सबसे बड़ा दोषी वह व्यक्ति है जिसने पार्षद की गंदे पानी चलते हुए वीडियो वायरल की है। उसे भी इस बैठक में बुलाना चाहिए।
वीडियो वायरल करने वाले युवक राहुल को फोन किया गया, लेकिन वह बैठक में नहीं पहुंचा। इस पर पार्षदों ने बलराम से कहा कि जब तक राहुल नहीं आएगा समझौता नहीं होगा। इस पर बलराम स्वयं राहुल के पास गया और उसे बैठक में लेकर आया। राहुल के बैठक में पहुंचते ही कई पार्षदों का गुस्सा उस पर फूट पड़ा। बैठक में पार्षदों ने राहुल से कहा कि आप बगैर तथ्यों की खबरों को सोशल मीडिया पर वायरल क्यों करते हो। बैठक में पार्षदों ने कहा कि इससे पहले भी आप वार्डों की समस्या सोशल मीडिया पर पार्षदों को खराब करने के लिए चला चुके हैं।

राहुल ने पार्षदों से कहा कि वह तो सोशल वर्कर होने के नाते समस्या सोशल मीडिया पर डालता रहता है। काशीराम की वीडियो वायरल करवाने के बजाय उनके साथ संबंधित अधिकारियों के पास जाना चाहिए था। समस्या का पार्षद के साथ मिलकर समाधान करवाना चाहिए था। इस तरह वीडियो वायरल करना कोई समाज सेवा नहीं है। अंत में राहुल ने कहा कि मेरी मंशा पार्षद को खराब करने की नहीं थी मैं तो समस्या ही दिखाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed