{"_id":"6adba3bcb0779807000fc147","slug":"anya-stood-first-in-children-narnol-news-c-196-1-nnl1003-146983-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बाल महोत्सव...रागिनी स्पर्धा में अन्यया रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बाल महोत्सव...रागिनी स्पर्धा में अन्यया रहीं प्रथम
विज्ञापन
फोटो नंबर- 10बाल महोत्सव के दौरान प्रस्तुति देती छात्रा। स्रोत : प्रशासन
नारनौल। बाल भवन में आठ दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव के तीसरे दिन आज स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न कलात्मक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन कुमार शर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि तौर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी संदीप सिंह तथा बाल कल्याण परिषद के आजीवन सदस्य एवं प्रवक्ता डॉ. पंकज गौड़ मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने की तथा मंच संचालन कार्यक्रम अधिकारी विवेक कुमार व लिपिक सुरेंद्र शर्मा ने किया।
आज की प्रतियोगिताओं में जिलेभर के 35 स्कूलों से आए 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। तीसरे दिन हरियाणवी रागनी सोलो (तृतीय व चतुर्थ ग्रुप), दीया/कैंडल डेकोरेशन (द्वितीय ग्रुप) तथा थाली/कलश सजावट (तृतीय व चतुर्थ ग्रुप) प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणवी रागनी प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
विज्ञापन
दीया/कैंडल डेकोरेशन तथा थाली/कलश डेकोरेशन प्रतियोगिताओं के प्रथम व द्वितीय विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी विजेता प्रतिभागियों को 14 नवंबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय बाल दिवस एवं पारितोषिक वितरण समारोह में उपायुक्त अनुपमा अंजली द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 24 अक्तूबर को राष्ट्रीय समूह गान व क्लासिकल सोलो डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिताओं में निष्पक्ष परिणाम के लिए दीया/कैंडल व थाली/कलश डेकोरेशन में सुमन लता, पूनम कुमारी, सीमा कुमारी, रणवीर सिंह, हिमांशु व संजय सोनी तथा हरियाणवी रागनी में डॉ. कुसुम लता, वंदना शर्मा व ललित कुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस अवसर पर कई लोग रहे।