फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anuradha of Narnaul told how the supply of contaminated water will be stopped

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल की अनुराधा ने बताया कैसे रुकेगी दूषित पानी की आपूर्ति

Sun, 10 Mar 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 10 Mar 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Anuradha of Narnaul told how the supply of contaminated water will be stopped
नारनौल। जल शक्ति अभियान के तहत दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सतनाली खंड के सुरहेती जाखल की पंप ऑपरेटर अनुराधा और रोहतक से वीडब्ल्यूएससी सदस्य नीतू ने जल सरंक्षण के बारे में विचार रखे। कार्यक्रम की थीम नारी शक्ति से जल शक्ति रखा गया था। मुख्य अतिथि के रूप में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुरेती जाखल की अनुराधा ने मंच पर कहा कि हमारा पहला मुद्दा पेयजल लाइन की लीकेज ठीक करना है। लीकेज नहीं होगी तो पानी भी दूषित नहीं होगा। गांव में हर घर में नल होना जरूरी है, उस नल पर टोंटी भी होनी जरूरी है। अनुराधा ने मंच पर बताया कि पहले आठ-आठ घंटे तक मोटर चलाने के बाद भी पानी सप्लाई नहीं हो पाती थी। जब से केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन योजना चलाई है, तबसे हर घर पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए अनेक योजना राज्य व केंद्र सरकार ने चलाई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में इन्होंने भी लिया हिस्सा
कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ के सुरेती जाखल गांव की पंप ऑपरेटर अनुराधा के अलावा रोहतक से वीडब्ल्यूएससी सदस्य नीतू, यमुनानगर से तनु सिंह, सिरसा जिले से पानीवाला मोटा गांव की सरपंच मंजूबाला का चयन किया गया था। इनके अलावा हरियाणा से 75, राजस्थान से 50 व यूपी से 125 महिलाएं हिस्सा लेनी पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed