{"_id":"64c94c091854a90847029444","slug":"anti-corruption-bureau-started-investigation-of-development-works-done-in-public-health-department-narnol-news-c-196-1-nnl1001-2741-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एंटी करप्शन ब्यूरो ने शुरू की जन स्वास्थ्य विभाग में हुए विकास कार्यों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एंटी करप्शन ब्यूरो ने शुरू की जन स्वास्थ्य विभाग में हुए विकास कार्यों की जांच
Tue, 01 Aug 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग में पिछले तीन साल के दौरान हुए विकास कार्यों की जांच अब एंटी करप्शन ब्यूरो ने भी शुरू कर दी है। इसकी विभागीय जांच पहले से ही चल रही है। विभाग के एक्सईएन रमेश गौड़ ने इसकी पुष्टि की है।
यहां बता दे कि जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग में 2020 से 2023 तक हुए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आई थी। कुछ समय पहले विभाग के ही एक अधिकारी ने भी विभाग में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत विभाग को सबूतों के साथ की थी। इसके चलते जन स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जांच के आदेश दिए थे। विभाग की जांच अभी चल रही थी कि अब एंटी करप्शन ब्यूरो ने भी विकास कार्यों सहित अन्य कामों की जांच शुरू कर दी है। इसका पत्र भी विभागीय अधिकारियों को भेजकर विकास कार्यों की रिपोर्ट मांगी है।
जन स्वास्थ्य विभाग एवं अभियांत्रिकी विभाग के एक्सईएन रमेश गौड़ ने बताया कि कई कार्यों की विभागीय जांच चल रही है। अब एसीबी भी इन मामलों की जांच कर रहा है।