{"_id":"66d756d63236a26f520497ae","slug":"another-opportunity-for-admission-in-haryana-central-university-narnol-news-c-203-1-sroh1011-111823-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का एक और अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का एक और अवसर
Wed, 04 Sep 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 04 Sep 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए जारी दाखिले की प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में रिक्त सीटों के लिए स्पॉट काउंसिलिंग का आयोजन किया जा रहा है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने आवेदकों का दाखिले के लिए स्वागत करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि विश्वविद्यालय नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है।
शैक्षणिक व परिषद शाखा के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में उपलब्ध रिक्त सीटों में दाखिले के लिए ब्लेंडेड मोड में स्पॉट काउंसिलिंग का आयोजन हो रहा है। इसमें आवेदक निर्धारित तिथि को ऑनलाइन माध्यम से या विश्वविद्यालय के संबंधित विभाग में उपस्थित होकर काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। स्नातक कार्यक्रमों में दाखिले के लिए 5 सितंबर को स्पॉट काउंसिलिंग का आयोजन किया जा रहा है। स्पॉट काउंसिलिंग का शेडयूल, रिक्त सीटों का विवरण व अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।