फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Another arrested for taking Rs 22.50 lakh in the name of getting SI made

एसआई बनवाने के नाम पर 22.50 लाख रुपये लेने के मामले में एक और गिरफ्तार

Wed, 27 Jul 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Another arrested for taking Rs 22.50 lakh in the name of getting SI made
महेंद्रगढ़। हरियाणा पुलिस में एसआई पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से 22 लाख 50 हजार रुपये लेने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रामचंद्र निवासी गोठड़ी चिड़ावा थाना बागड़ राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है। इससे पहले पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 लाख रुपये बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के बचीनी निवासी अश्वनी कुमार ने सदर महेंद्रगढ़ पुलिस को 29 अक्तूबर, 2021 में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने कहा था कि वह कुछ लोगों के संपर्क में आया। उन लोगों ने बताया कि उनकी पहुंच बहुत अच्छी है और किसी भी नौकरी में लगवा सकते हैं। उन्होंने हरियाणा पुलिस में एसआई पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 25 लाख रुपये की मांग की थी। उसके दोहते को हरियाणा पुलिस में एसआई पद पर नौकरी लगवाने के लिए उन लोगों ने 22 लाख 50 हजार रुपये लिए थे। आरोपियों को मनी ट्रांसफर, इंटरनेट और फोन पे के माध्यम से रुपये भेजे थे। आरोपी झूठा आश्वासन देते रहे लेकिन दोहते को न ही नौकरी दिलाई और न ही पैसे लौटाए बल्कि जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों परीक्षित, रवि झांझड़िया, प्रदीप और धोलाराम उर्फ धोलिया को पहले गिरफ्तार किया था। आरोपी परीक्षित निवासी नांगल हरनाथ के पास से ढाई लाख, रवि झांझड़िया निवासी जयपुर के पास से 10 लाख रुपये बरामद किए थे। तीसरे आरोपी प्रदीप निवासी चिड़ावा झुंझुनूं राजस्थान को गिरफ्तार कर एक लाख 60 हजार रुपये बरामद किए थे। पुलिस ने एक अन्य आरोपी रामचंद्र निवासी गोठड़ी चिड़ावा थाना बागड़ राजस्थान को गिरफ्तार किया है। उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed