फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Another accused arrested in gang rape case in Mahendragarh

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Feb 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 23 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in gang rape case in Mahendragarh
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ की एक कॉलोनी में 26 जनवरी को महिला के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीड़िता के पति को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि अब पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता के तीन बच्चों की शिकायत पर शहर थाना महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया कि 26 जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे पिता तीन चार लोगों के साथ घर पहुंचे और मां के साथ मारपीट करने के बाद जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले गए थे। बच्चों ने शोर मचाया और पड़ोसियों को बुलाने का प्रयास किया। पुलिस जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपियों ने महिला को शहर के नजदीक एक गांव की बणी में ले जाकर पूरी रात बंधक बनाकर रखा और उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

अगले दिन सुबह पीड़िता को शहर की माजरा चुंगी के पास एक होटल में ले जाया गया, जहां महिला किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर भागने में सफल रही। पुलिस ने जांच के आधार पर इस मामले में सामूहिक दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराएं जोड़ दी। अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तक दो आरोपियों को काबू किया जा चुका है। शनिवार को गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रहे हैं। पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed