{"_id":"69e907bfb4223761b006fb18","slug":"another-accused-arrested-for-cheating-of-rs-155-lakh-narnol-news-c-198-1-rew1001-237236-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 15.5 लाख की ठगी करने का एक और आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 15.5 लाख की ठगी करने का एक और आरोपी पकड़ा
विज्ञापन
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने एपीके फाइल भेजकर एक व्यक्ति से साढ़े 15 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी झारखंड के गिरिडीह जिले के गांव अरखांगो निवासी संतोष कुमार यादव है।
इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, गांव मालपुरा निवासी देवेंद्र सिंह ने शिकायत दी थी कि एक नवंबर को उसके व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल आई थी।
जैसे ही उसने उस फाइल पर क्लिक किया उसका मोबाइल फोन हैंग हो गया। कुछ दिनों बाद पांच नवंबर को जब उसने मोबाइल रिसेट कर बैंक में जानकारी ली तो पता चला कि एक से पांच नवंबर के बीच उसके खाते से 11 ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 15.5 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के दौरान इस मामले में यूपी के इटावा जिले से दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इनमें मकसूदपुरा निवासी जाहिद और इमामवाड़ा निवासी फरहान खान शामिल हैं। जाहिद के खाते में 8 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे।
जबकि फरहान खान ने साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। अब पुलिस ने इस मामले में तीसरे आरोपी संतोष कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। उसके बैंक खाते में ठगी की तीन लाख रुपये की रकम ट्रांसफर हुई थी।