{"_id":"6782fe9e029f437ba50c665a","slug":"another-accused-arrested-for-beating-with-sticks-and-rods-and-hitting-on-head-narnol-news-c-203-1-sroh1011-114443-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डंडे व सरिए से मारपीट करने व सिर पर चोट मारने के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डंडे व सरिए से मारपीट करने व सिर पर चोट मारने के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार
Sun, 12 Jan 2025 05:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 12 Jan 2025 05:35 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में डंडे व लोहे की छड़ से पीटने व सिर पर चोट मारने के मामले में थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने एक और आरोपी अक्षय निवासी बचीनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
शिकायतकर्ता इंद्रजीत निवासी गांव खेडा ने थाना शहर महेंद्रगढ़ में शिकायत दी कि वह उसके मामा के घर गांव पाली किसी काम से गया हुआ था। उसके बाद मामा के लड़के के साथ उसके गांव खेडा जा रहा था। जब वह रिवासा फ्लाई ओवर के पास पहुंचे तो नजदीक एक होटल था। उसके गेट के पास अक्षय निवासी बचीनी मिला जोकि उसके साथ पढ़ता था। शिकायतकर्ता ने शराब पीने से मना कर दिया। उसने दारु उसके ऊपर फेंक दी।अक्षय व पंकज ने उनके दोस्तों के साथ डंडे व लोहे की छड़ से शिकायतकर्ता को काफी चोटें मारी।