फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Annapurna Sanstha is now distributing fruits and biscuits instead of food.

Mahendragarh-Narnaul News: अन्नपूर्णा संस्था अब भोजन की जगह बांट रही फलाहार और बिस्किट

Fri, 13 Mar 2026 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Annapurna Sanstha is now distributing fruits and biscuits instead of food.
रेलवे रोड पर फल और बिस्किट वितिरत करते संस्था के पदाधिकारी। संवाद
रेवाड़ी। जिले में एलपीजी गैस सिलिंडरों की आपूर्ति का असर अब सामाजिक संस्थाओं के सेवा कार्यों पर भी दिखाई देने लगा है। पिछले 10 वर्षों से जरूरतमंदों को रोजाना भोजन उपलब्ध कराने वाली अन्नपूर्णा संस्था को भी गैस की कमी के कारण अपनी व्यवस्था में बदलाव करना पड़ा है।
विज्ञापन

संस्था की ओर से जरूरतमंदों को फिलहाल पैकिंग फूड के रूप में फल और बिस्किट वितरित किए जा रहे हैं। अन्नपूर्णा संस्था की ओर से रेलवे रोड पर रोजाना जरूरतमंदों को भोजन रूपी प्रसाद वितरित किया जाता था। इसमें आमतौर पर चार रोटी, दाल, सब्जी और मिठाई दी जाती थी।
विज्ञापन

इन दिनों एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति में कमी आने के कारण भोजन तैयार करने में दिक्कतें आ रही हैं। होटल में भोजन बनाने वाले कर्मचारियों ने भी स्पष्ट कर दिया कि गैस की पर्याप्त सप्लाई न होने के कारण नियमित रूप से भोजन तैयार करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में संस्था के सामने जरूरतमंदों तक किसी न किसी रूप में सहायता पहुंचाने की चुनौती खड़ी हो गई। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्था के पदाधिकारियों की ओर से फल और बिस्किट के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं।

----------------
गैस की सप्लाई सामान्य होने पर नियमित मिलेगा भोजन : संजय
अन्नपूर्णा संस्था के सचिव संजय गुप्ता ने बताया कि संस्था एलपीजी गैस की आपूर्ति में आई कमी के कारण भोजन बनाना फिलहाल संभव नहीं हो पा रहा है। इसी कारण संस्था ने अस्थायी रूप से फल और बिस्किट वितरित करने का निर्णय लिया है। समय पर मीठे चावल और अन्य प्रकार की प्रसाद सामग्री भी वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed