फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anna gang demanded extortion of 50 lakh rupees from the businessman

व्यापारी ने 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

Tue, 05 Jul 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Anna gang demanded extortion of 50 lakh rupees from the businessman
नारनौल। अन्ना गैंग ने व्यापारी नितिन गुप्ता से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। इस मामले में मंगलवार को गांधी बाजार के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण से कार्यालय में मिलकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि नितिन गुप्ता को अन्ना गैंग द्वारा 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने व्यापारी को सुरक्षा देने के मांग की। पुलिस अधीक्षक ने नितिन गुप्ता की सुरक्षा को ध्यान में रखकर दो गनमैन तैनात करने के आदेश दिए हैं। बाजार एवं उनके निवास स्थान पर पुलिस को पैट्रोलिंग करने के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि व्यापारी बेखौफ होकर अपना व्यापार करें। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। इससे पहले भी 27 अगस्त 2020 को नई सराय स्थित उनके निवास पर अन्ना गैंग द्वारा कई फायर किए गए थे जिसमें उनका परिवार बाल-बाल बचा था। उस वक्त के पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने बदमाशों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। उन्होंने बताया कि लगभग 2 साल बाद सोमवार को सुबह 5 बजे फोन पर मुझे धमकी मिली की 50 लाख रुपये भेज दो वरना जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रधान एवं व्यापारियों ने इस मामले को लेकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की और शहर में हो रही चोरियों को लेकर भी पुलिस अधीक्षक से अपनी चिंता जाहिर की। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि शहर में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। चोरों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि व्यापारी वर्ग अपनी दुकानों एवं अपने निवास स्थान पर अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। जिससे चोरों को पकड़ने में आसानी हो। इस मौके पर हरियाणा व्यापार मंडल के जिला उपप्रधान बजरंग लाल गुप्ता, उप प्रधान राजेश अग्रवाल, रमेश, कृष्ण अग्रवाल, हरीश, सरदार प्रिंस अरोड़ा, सरदार रमणीक सिंह, नितिन, पवन अग्रवाल, सुनील व राकेश गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed