फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Animal fodder burnt due to fire in village Amarpura

Mahendragarh-Narnaul News: गांव अमरपुरा में आग लगने से पशुचारा जला

Fri, 03 Nov 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 03 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Animal fodder burnt due to fire in village Amarpura
नारनौल। नांगल चौधरी के गांव अमरपुरा में आंगनबाड़ी केंद्र के सामने मुख्य रास्ते के साथ लगते खेत में लगी आग से पशुचारा(कड़बी) में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, परंतु आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दमकल केंद्र को आगजनी के बारे में सूचित किया। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पशुचारा जल चुका था।
विज्ञापन


गांव के पूर्व सरपंच श्याम सुंदर शर्मा व पूर्व मंत्री कैलाश चंद शर्मा के खेत में करीब 200 मन पशुचारा एकत्रित किया हुआ था। वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कड़बी में आग लग गई। इसकी सूचना पूर्व सरपंच श्याम सुंदर शर्मा को दी गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। और सूचना दमकल केंद्र को दी गई। करीब आधे घंटे बाद दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। आग इतनी विकराल रूप ले चुकी थी कि बुझाने के प्रयास में दमकल गाड़ी का पानी भी खत्म हो गया। ट्यूबवेल से दमकल गाड़ी में पानी डाला गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक समूचा पशुचारा जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed