{"_id":"689ce747058482324c092508","slug":"animal-breeders-took-mineral-mixture-from-luvas-university-narnol-news-c-203-1-sroh1011-119244-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: लुवास विवि का पशुपालकों ने लिया मिनरल मिक्सचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: लुवास विवि का पशुपालकों ने लिया मिनरल मिक्सचर
Thu, 14 Aug 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:78- पशु अस्पताल कनीना में पशुपालकों को जागरूक करती पशु वैज्ञानिक--स्रोत- विभाग
कनीना। पशु विज्ञान केंद्र द्वारा कनीना के पशु अस्पताल कनीना में पशु पालकों के लिए मिनरल मिक्सचर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई थी।
पशुपालन में मिनरल मिक्सचर खिलाने के फायदे व लागत मूल्य पर लुवास यूनिवर्सिटी हिसार का मिनरल मिक्सचर उपलब्ध करवाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सहयोग से किए गए इन जागरूकता अभियानों में पशुपालकों ने खूब रुचि दिखाई व साल भर इसकी मांग बनी रही।
इस दौरान वैज्ञानिक डॉ. ज्योति शुंथवाल, वैज्ञानिक डॉ. देवेंद्र यादव, उपमंडल अधिकारी डॉ. बलजीत, डॉ. पवन कांगड़ा ने पशुपालकों को जागरूक किया। इस दौरान 100 पशुपालकों को 200 किलोग्राम मिनरल मिक्सर वितरित किया गया। डॉ. ज्योति शुंथवाल ने पौष्टिक आहार की कमी से होने वाले रोगों, व मिनरल मक्सचर के लाभों से अवगत कराया।
वैज्ञानिक डॉ. देवेंद्र यादव ने बताया की लुवास यूनिवर्सिटी के मिनरल मिक्सचर को रोजाना 50-100 ग्राम चाट में मिलाकर खिलाया जाना चाहिए। पशुपालकों की मांग को देखते हुए इस तरह के शिविरों के माध्यम से किसानों को यह अब आसानी से उसी मूल्य पर जोकि बाजार में उपलब्ध अन्य मिनरल मिक्सचर के मुकाबले आधे से भी कम दाम में उपलब्ध होगा।