फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anger over releasing water from Industrial Area City Power House into the colony

Mahendragarh-Narnaul News: इंडस्ट्रियल एरिया सिटी पावर हाउस का पानी कॉलोनी में छोड़ने से रोष

Thu, 04 Sep 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 04 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Anger over releasing water from Industrial Area City Power House into the colony
फोटो नंबर-25केशव नगर गली नंबर एक में छोड़े गए पानी को दिखाते लोग। संवाद
नारनौल। शहर के सिंघाना रोड स्थित केशव नगर कॉलोनी गली नंबर एक में इंडस्ट्रियल एरिया सिटी पावर हाउस का पानी निकालने से वहां के लोगों में रोष है।
विज्ञापन

समस्या से परेशान लोगों ने बुधवार को एक शिकायत नगर परिषद में भी दी। इस बारे में केशव नगर के निवासी राजबाला, सत्यपाल, धर्मबीर सिंह, लाडो देवी व सुनीता देवी आदि सहित अन्य लोगों ने बताया कि उनकी केशव नगर कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया सिटी पावर हाउस के पीछे है। उन्होंने बताया कि पावर हाउस में भरे पानी को निकालने के लिए पंप सेट लगाकर केशव नगर कॉलोनी की ओर निकाला जा रहा है। इससे वहां चल रहे नए भवन के निर्माण को भारी क्षति पहुंची है, वहीं निर्माण का सामान भी पानी में डूब गया। कई मकानों के चारों तरफ पानी जमा होने से मकान में दरार आने का खतरा बन गया है।
केशव नगर गली नंबर एक के लोगों ने बताया कि उन्होंने इस बारे बिजली विभाग के एसडीओ को भी अवगत करवाया परंतु उनसे संतोष जनक जवाब नहीं मिला। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि आज उन्होंने इस समस्या को लेकर नगर परिषद अधिकारियों को शिकायत दी है। अगर इस पर अभी भी संज्ञान नहीं लिया गया तो हम जिला उपायुक्त के दरबार में भी अपनी शिकायत को लेकर जाएंगे।
विज्ञापन

वर्जन-
शहर में बारिश के पानी की निकासी के लिए सभी जगह व्यवस्था की जा रही है। यदि केशव नगर गली नंबर एक के लोगों ने जलभराव संबंधित शिकायत दी है तो मौके देखकर पानी निकलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास शर्मा, जेई नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed