{"_id":"67f96914211b25680301115f","slug":"anger-due-to-non-lifting-of-mustard-in-kanina-mandi-narnol-news-c-203-1-sroh1011-116395-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कनीना मंडी में सरसों की उठान न होने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कनीना मंडी में सरसों की उठान न होने से आक्रोश
Sat, 12 Apr 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- कनीना अनाज मंडी में गेट बंद करने पर आढ़तियों को समझाती पुलिस--संवाद
कनीना। नई अनाज मंडी कनीना में आधे घंटे तक सरसों की उठान न होने पर आढ़तियों ने मंडी गेट पर ताला लगा दिया। इसको शहर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने खुलवाया।
मंडी में कार्य कर रहे आढ़ती सचिन कुमार, पिंटू, सुनील, मीर सिंह, अरविंद आदि ने बताया कि शुक्रवार को उठान की कार्य न होने के कारण विभाग ने मंडी में खरीद का कार्य बंद कर दिया था, जबकि मंडी में ठेकेदार की फर्म ने उठान तेज गति से नहीं करवाई। उन्होंने जिला उपयुक्त के नाम लिखे हुए ज्ञापन में बताया कि मंडी में खरीद कार्य बंद कर दिया गया है और उठान नहीं शुरू करवाई। ठेकेदार द्वारा ट्रक न दिए जाने से आढ़तियों व किसानों में काफी रोष है। जिले की सभी मंडी सुचारू रूप से चल रही है, लेकिन कनीना में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि ठेकेदार द्वारा टेंडर में दी गई गाड़ियों का सत्यापन कराया जाए। ठेकेदार फर्जी तरीके का कार्य कर रहा है। वहीं ठेकेदार बाबूलाल शर्मा ने बताया कि भरी गाड़ियां समय पर खाली नहीं हो पा रही हैं। इसके कारण उठान कार्य धीमी गति से चल रहा है। दो दिन के अंदर उठान कार्य पूरा कर दिया जाएगा। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।