फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anger among the villagers regarding the problem of cleaning of pond and boundary wall.

Mahendragarh-Narnaul News: जोहड़ की सफाई व चहारदीवारी की समस्या को लेकर ग्रामीणों में रोष

Sun, 23 Jun 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 23 Jun 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Anger among the villagers regarding the problem of cleaning of pond and boundary wall.
फोटो संख्या:65- गांव बसई में जोहड की सफाई को लेकर रोष प्रदर्शन करते ग्रामीण--स्रोत--ग्रामीण
महेंद्रगढ़। गांव बसई में पिछले डेढ़ साल से जोहड़ की सफाई व चहारदीवारी की समस्या को लेकर ग्रामीणों की शनिवार देर शाम बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने रोष प्रकट किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे सरपंच प्रतिनिधि भगत सिंह व सुनील तंवर ने बताया कि गांव का सबसे बड़ा जोहड़ है। दो माह से अधिकारियों ने जोहड़ की सफाई नहीं करवाई और न ही इस जोहड़ की चहारदीवारी करवाई गई है। चहारदीवारी न होने के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि इस को लेकर सांसद चौधरी धर्मबीर, पंचायत मंत्री रहे देवेंद्र बबली, डीसी से मिल चुके व ग्राम दर्शन पोर्टल भी इस समस्या शिकायत कर चुके है। अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर सांसद चौधरी धर्मवीर से मिलेंगे। अगर फिर भी इस समस्या का समाधान नहीं तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

सरपंच के पास पांच लाख तक का कार्य करवाने की पावर है। जबकि जोहड़ की छटाई व चहारदीवारी की मरम्मत के लिए ज्यादा का खर्च है। इसको लेकर उच्च अधिकारियों से इसके लिए बजट की मांग की गई है। जैसे ही बजट आता है तो टेंडर लगाकर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- पूजा कुमार, सरपंच, गांव बसई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed