{"_id":"69a08d359d39e97a3b01ef5d","slug":"anger-among-employee-union-members-over-pending-demands-narnol-news-c-203-1-sroh1010-124398-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी यूनियन के सदस्यों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी यूनियन के सदस्यों में रोष
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ की वीरवार को साधारण बैठक हुई। इस दौरान कर्मचारियों ने लंबित मांगों व समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों की गंभीरता पर सवाल उठाए गए।
चेयरमैन विनोद कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की मांगे जैसे कुर्सी, प्लास, पेचकस, रबर मेट, साइटों पर सुरक्षा लाइट लगाना। वहीं कर्मचारी कॉलोनी के बूस्टर की दिवार काफी समय से गिरी हुए है आज तक नहीं बनी है।
संगठन ने 15 जनवरी को लिखित पत्र के माध्यम से कार्यकारी अभियंता को समस्याओं के समाधान के लिए बातचीत का समय मांगा था लेकिन आज तक संगठन को बातचीत का समय नहीं दिया गया है जिससे कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
बैठक में सर्व समिति से फैसला लिया गया कि अगर 12 मार्च तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन को मजबूर हो कर 13 मार्च को कार्यकारी अभियंता के कार्यालय का घेराव कर रोष-प्रदर्शन करेगा।
वीर सिंह डेरोली, अमित, मनोज, देवेंद्र सोनी, सनी, जगदीप, सुनेह, राजबीर, राजपाल ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर रमेश बेरी, कुलदीप माजरा, सुरेशपाल पाली, रामकुमार, दिनेश, सत्यवीर, परवीन, जोगिंद्र, राजू सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।