{"_id":"621d0c115d4c9e54115c7a43","slug":"anganwadi-workers-will-gherao-the-assembly-on-march-3-narnol-news-rtk639796914","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 3 मार्च को करेंगी विधानसभा का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 3 मार्च को करेंगी विधानसभा का घेराव
विज्ञापन
आंगनबाड़ी तालमेल कमेटी के आह्वान पर कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की हड़ताल सोमवार को 83वें दिन भी जारी रही। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला सचिव संतोष ढिल्लों की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में अपनी मांगों को लेकर धरना दिया।
एआईयूटीयूसी से मास्टर सूबे सिंह ने बताया कि 1 मार्च को एआईयूटीयूसी राज्य सचिव हरिप्रकाश नारनौल धरने को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि बजट सत्र पर 3 मार्च को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। जिसकी जिला स्तरीय तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले से भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका विधानसभा घेराव में भाग लेकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करेंगी। संतोष ढिल्लो ने कहा कि सरकार जब तक अपनी ही घोषणा व समझौते को लागू नहीं करती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की हजारों आंगनबाड़ी महिलाएं ढाई महीनों से हड़ताल पर है। जोकि प्रधानमंत्री की घोषणा को लागू करने, सरकार के समझौता को लागू करने, कुशल, अर्द्ध कुशल का दर्जा देते हुए महंगाई भत्ते की तमाम किस्तें मानदेय में जोड़कर दिए जाने, पोषण ट्रैकर एप पर रोक लगाने, आईसीडीएस में किसी भी एनजीओ या निजी संस्था को शामिल करने पर रोक लगाने, प्ले स्कूल के नाम पर आईसीडीएस के निजीकरण पर रोक लगाने, नई शिक्षा नीति वापस लेने, मानदेय की जगह वेतन देने, न्यूनतम वेतन 24 व 16 हजार लागू करने, सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन लागू करने, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने जैसी प्रमुख मांगों को लेकर आंगनबाड़ी आंदोलन जारी है। धरने को एआईयूटीयूसी जिला सचिव छाजूराम रावत, शेर सिंह, कमलेश, प्रेमलता, राजकुमारी, सुनीता, बलजीत, मनोज, शारदा, सरला, मंजू, समझ कौर, जया, उर्मिला, दीपमाला, रोशनी, सावित्री व चंद्रमुखी आदि ने संबोधित किया।